उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, धामी सरकार ने दीपावली से पहले 5 जिलों के डीएम सहित 38 अफसरों के तबादले किए

देहरादून। दीपावली से पहले उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक reshuffle कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद शनिवार देर रात जारी…

1200 675 25193162 thumbnail 16x9 final new

देहरादून। दीपावली से पहले उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक reshuffle कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद शनिवार देर रात जारी तबादला सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), राज्य सिविल सेवा (PCS), सचिवालय सेवा और भारतीय वन सेवा (IFS) के कुल 38 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें 23 IAS, 11 PCS, तीन सचिवालय सेवा और एक वन सेवा अधिकारी शामिल हैं।

राज्य में लंबे समय से तबादलों की अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब जाकर सरकार ने अफसरों की नई तैनाती की घोषणा की है। कई जिलों के डीएम बदले गए हैं और प्रमुख विभागों की जिम्मेदारियां भी इधर से उधर की गई हैं।

सबसे बड़ा बदलाव जिलाधिकारियों के स्तर पर हुआ है। नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदले गए हैं। ललित मोहन रयाल को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वंदना सिंह को इस पद से हटाकर कृषि एवं उद्यान विभाग का महानिदेशक और अपर सचिव नियोजन नियुक्त किया गया है। चमोली की जिम्मेदारी गौरव कुमार को दी गई है, वहीं संदीप तिवारी को निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी भेजा गया है। पिथौरागढ़ के नए डीएम के रूप में आशीष कुमार भटगाई की नियुक्ति हुई है, जबकि बागेश्वर का जिलाधिकारी अब आकांक्षा कोंडे होंगी। अल्मोड़ा में अंशुल को नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

आईएएस स्तर पर कई अहम बदलाव किए गए हैं। दिलीप जावलकर से ग्राम विकास और ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मत्स्य विभाग का निदेशक पद हटाया गया है। चंद्रेश यादव से सचिव पंचायती राज और आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी वापस ली गई है, जबकि रणवीर सिंह चौहान को अब आयुक्त खाद्य बनाया गया है। धीराज गर्ब्याल को सचिव ग्रामीण विकास और ग्रामीण निर्माण विभाग का नया दायित्व दिया गया है।

आईएएस सोनिका को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद गिरि गोस्वामी को पिथौरागढ़ डीएम पद से हटाकर अपर सचिव शहरी विकास और निदेशक शहरी विकास का दायित्व सौंपा गया है। आलोक कुमार पांडे को अल्मोड़ा डीएम पद से हटाकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई और आईटीडीए निदेशक बनाया गया है।

सचिवालय सेवा के अधिकारियों में मायावती ढकरियाल को अपर सचिव भाषा एवं निदेशक भाषा संस्थान की जिम्मेदारी दी गई है, संतोष बडोनी को सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान का निदेशक बनाया गया है, जबकि सुनील सिंह को अपर सचिव राजस्व और सचिवालय प्रशासन का कार्यभार सौंपा गया है।

पीसीएस अधिकारियों में भी कई बदलाव हुए हैं। गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता बनाया गया है। चंद्र सिंह धर्मशक्तु को मत्स्य विभाग का निदेशक, ललित नारायण मिश्र को सीडीओ हरिद्वार और अशोक कुमार पांडे को सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का दायित्व सौंपा गया है। जय भारत सिंह को देहरादून एडीएम पद से हटाकर सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया है, जबकि युक्ता मिश्र को एडीएम अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है।

सरकार ने पराग मधुकर को विशेष सचिव पंचायती राज बनाया है और प्रकाश चंद्र को आयुक्त दिव्यांगजन का दायित्व दिया गया है।

धामी सरकार के इस व्यापक तबादले को प्रशासनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त करने और शासन व्यवस्था में नई ऊर्जा भरने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं, जिलों में बदले गए जिलाधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे विकास कार्यों में तेजी लाएंगे और जनता से जुड़ाव मजबूत करेंगे।