नेपाल में हुआ बड़ा हादसा, 40 भारतीयों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

नेपाल में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 40 भारतीय लोगों को लेकर जा रही बस एक नदी में गिर गई। बचाव कार्य जारी है।…

नेपाल में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 40 भारतीय लोगों को लेकर जा रही बस एक नदी में गिर गई। बचाव कार्य जारी है। इस दौरान कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में जा गिरी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई। अधिकारी के अनुसार, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।