यूपी के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस बड़ा हादसा हो गया जिसमें आगरा में तैनात एसडीएम राजेश जायसवाल की मौत हो गई। यह हादसा आगरा एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 77 करहल मैनपुरी के पास हुआ। एसडीम लखनऊ से आगरा वापस लौट रहे थे।
अपनी कार से लौटते समय एसडीएम दुर्घटना का शिकार हो गये और उनके मौत हो गई। बताया जरा राजेश जायसवाल अपनी गाड़ी से आ रहे थे तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गए और हादसे का शिकार हो गई गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। वही चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा आगरा में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल अपनी कार से लखनऊ आ रहे थे उनकी गाड़ी अज्ञात वाहन से टकरा गई इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भीषण हादसे की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।
पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजेश जायसवाल और उनके चालक को इलाज के सैफई अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने राजेश जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिवार और प्रशासन को जानकारी दी गई। इसके साथ ही पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।।पुलिस आसपास में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालेगी जिससे हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी मिल सके। वहीं, हादसे की जानकारी होते ही प्रभारी तहसीलदार संतोष राजौरिया और प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी सैफई अस्पताल पहुंचे।
राजेश जायसवाल के परिवार के साथ आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। एसडीएम राजेश जायसवाल किरावली में तैनात थे और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल रहे थे।
