वाह- पहाड़ को चाहिए Mahender Rana जैसे ही युवा जो कैरियर के साथ अपनी जड़ों के लिए करें काम

Mahender Rana working for his motherland अल्मोड़ा। अल्मोड़ा शहर ने देश दुनिया को एक से बढ़कर एक महान व्यक्ति दिए हैं जिन्होंने अपने कार्यों का…

Mahender Rana working for his motherland

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा शहर ने देश दुनिया को एक से बढ़कर एक महान व्यक्ति दिए हैं जिन्होंने अपने कार्यों का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है। आज भी उत्तराखंड के अनेक युवा अपने घर से बाहर रहते हुए अपने क्षेत्र की प्रगति के लिए योगदान दे रहे हैं। ऐसे ही एक युवा महेंद्र सिंह राणा Mahender Rana भी है जो पुणे महाराष्ट्र में कार्यरत है परन्तु अपने गांव की सड़क के निर्माण कार्य को करवाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी महेंद्र सिंह राणा के निरंतर प्रयासो के असर से आज नायल- मंगलीखांन, दूनागिरी रोड के काम मे तेज़ी आने की उम्मीद जगी है। महेंद्र ने बताया कि सड़क निर्माण हेतु 4 साल से फ़ाइल वन विभाग के दफ्तरों में घूम रही थी। सड़क के लिए जुलाई 2013 में ग्रामसभा नायल ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी सरकार को सौप दिया था तथा केंद्र सरकार से रु 631.14 लाख स्वीकृत भी हुए परंतु सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
IMG 20200913 WA0014 e1600009450174

महेंद्र ने बताया कि उन्होंने राज्य सरकार, केंद्रीय मंत्रालय तथा प्रधानमंत्री कार्यालय PMO में पत्र लिखकर धीमी गति से चल रही प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई थी। बताया कि इस जुलाई में वन मंत्रालय ने स्टेज 1 की स्वीकृति दे दी थी। लंबेेेे इंतजार के बाद आखिरकार केंद्र सरकार से निर्देश आने के बाद सड़क निर्माण कार्य मे गति आने की उम्मीद है। महेंद्र का अपनी नौकरी के साथ ही अपने गांव के लिए किया गया प्रयास वास्तव में अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।