अपने जाल में भोले भाले लोगों को फंसा कर चूना लगाने वाले ठगो की कमाई को अगर आपको जानना है तो गांव में जाकर उनके आलीशान कोठियां को देखिए।
बताया जा रहा है कि मथुरा में एक व्यक्ति की बेटी की शादी में रात एक डिफेंडर और थार से 40 बाराती आए। इसमें बड़ी संख्या में ठग गिरोह के लोग भी शामिल थे। यह रात भर नाचे और जश्न भी मनाया। सुबह पुलिस ने छापेमारी कर दी लेकिन इससे पहले वह गांव से बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात में ही उन्हें छापे की खबर मिल गई थी। देवसेरस गांव के साथ ही ठगी के लिए बदनाम अन्य गांवों में बड़े-बड़े मकान हैं।
पहले भी पुलिस इन पर कार्यवाही कर चुकी है लेकिन कुछ समय के लिए यह शांत हो गए लेकिन फिर यह सक्रिय हो जाते हैं बड़ी गाड़ियों में चलने वाले इन ठगों के ठाठ भी निराले हैं। कोई थार गाड़ी से चलता है, तो डिफेंडर या रेंज रोवर से।
देवसेरस में करीब दस हजार की आबादी हैं। इनमें ही लगभग 90 प्रतिशत ठगी का धंधा करते हैं। गांव के खुर्शीद की बेटी की शादी बुधवार को थी। इस शादी का आयोजन खेत में किया गया। इसमें रेंज रोवर, डिफेंडर और करीब 40 थार गाड़ियों से बराती आए।
इसमें से ज्यादातर ठग बताए जा रहे हैं। इनमें कई लग्जरी गाड़ियां राजस्थान और मेवाड़ से आई थी।
रात भर लोग यहां नाचे और जश्न मनाएं। ग्रामीणों ने दबी जवान में बताया कि देर रात उन्हें इस छापेमारी के बारे में पता चल गया था। इसलिए बाहर से आए लोग भाग गए। गांव में एक स्थान पर लगे सीसीटीवी की डिवाइस पुलिस ने कब्जे में ले ली।
शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान और मेवात से युवक आए थे, लेकिन पुलिस की दबिश की सूचना रात को ही ग्रामीणों को लग गई थी। इसके बाद लग्जरी गाड़ियों से आए लोग रात में ही फरार हो गए।
गोवर्धन थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि शादी में लग्जरी गाड़ियों से आने वाले राजस्थान के युवक हैं। इनकी जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर ठग शादियों में शानो-शौकत दिखाने के लिए महंगी गाड़ियां लाते हैं। गांव में भी कई ठगों के पास महंगी गाड़ियां हैं।
