लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत चंदन ने एक विवादित पोस्ट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक पर गुरुवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को निशाना बनाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री महिलाओं की तस्करी करते हैं।
डॉक्टर रविकांत ने गुरुवार को दोपहर 2:30 पर एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा कि धीरेंद्र शास्त्री धर्म की आड़ में महिलाओं की तस्करी कर रहे हैं। इसकी गहन जांच करवा कर दोषी पाए जाने पर धीरेंद्र शास्त्री को फांसी होनी चाहिए।
इस संबंध में डॉक्टर रविकांत का कहना है कि मैंने पोस्ट की है और जो मैंने कहा उसे पर मैं कायम रहूंगा। इसके पहले भी उन्होंने एक विवादित बयान दिया था। 2 महीने पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा था की मुस्कान और सोनम रघुवंशी जैसी महिलाएं संघी विचार की उपज है।
इसको लेकर हसनगंज थाने में प्रोफेसर के खिलाफ कंप्लेंट भी दर्ज कराई गई थी।
आपको बता दे की प्रोफेसर रविकांत चंदन पहले भी विवादों में आ चुके हैं। साल 2022 में वाराणसी के काशी विश्वनाथ ज्ञान व्यापी प्रकरण में उन्होंने एक विवादित टिप्पणी की थी। 18 मई 2022 को उन्होंने छात्रों से मारपीट भी की थी। इसके बाद एक छात्र को यूनिवर्सिटी से निष्कासित भी किया गया था।
