Lok Sabha Election Quiz: क्या आपको पता है कि भारत में चुनाव में महिलाओं को पहली बार वोट देने की इजाजत कब दी गई ?

Lok Sabha Election Quiz: लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और ऐसे में लोकसभा से चुनाव से जुड़े कुछ सवाल हैं जो आपके मन में भी…

Lok Sabha Election Quiz: लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और ऐसे में लोकसभा से चुनाव से जुड़े कुछ सवाल हैं जो आपके मन में भी जरूर आते होंगे। आज हम ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब लेकर आए हैं जिन्हें जानना आपके लिए भी बेहद जरूरी है।

Lok Sabha Election 2024:इस साल लोक सभा चुनाव होने हैं, और सभी राजनीतिक दल भारतीय संसद के निचले सदन के लिए सदस्यों को चुनने के लिए हर पांच साल में आयोजित होने वाली लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए तैयार हैं। 2024 में आम चुनाव में 18वीं लोकसभा का चुनाव होगा क्योंकि मौजूदा सरकार का कार्यकाल इस बार मई में खत्म हो जाएगा। लोकसभा चुनाव से जुड़े कुछ अहम सवाल भी होते हैं जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आज हम ऐसे ही सवाल जवाब के बारे में आपको बताएंगे यह सवाल जवाब आपसे सरकारी परीक्षा में भी पूछे जा सकते हैं आईए जानते हैं_

सवाल – भारत में पहला आम चुनाव किस राजनीतिक दल ने जीता?
जवाब – भारत में पहला आम चुनाव इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जीता था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सवाल – भारत में पहला आम चुनाव कब हुआ था?
जवाब – भारत का पहला आम चुनाव 1951-52 में हुआ था।

सवाल- भारत किस शासन प्रणाली का पालन करता है जिसके लिए आम चुनाव की जरूरत होती है?
जवाब- भारत संसदीय लोकतंत्र शासन प्रणाली को फॉलो करता है।

सवाल- भारत में 1977 के आम चुनाव का खास परिणाम क्या था?
जवाब- जनता पार्टी जीत गई. यह भारत की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार थी।

सवाल- भारत के आम चुनावों में महिलाओं को पहली बार मतदान करने की अनुमति कब दी गई?
जवाब – भारत में महिलाएं पहले आम चुनाव (1951-52) से ही मतदान करती आ रही हैं।

सवाल- आम चुनाव के माध्यम से चुने गए भारत के पहले प्रधान मंत्री कौन थे?
जवाब – आम चुनाव के माध्यम से चुने गए भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू थे।

सवाल – अपनी आज़ादी के बाद से भारत में कितने आम चुनाव हुए हैं?
जवाब- आजादी के बाद 17 लोकसभा चुनाव भारत में हो चुके हैं. आखिरी लोकसभा चुनाव 2019 में हुए थे।

सवाल – 1951-52 में जब पहला आम चुनाव हुए तब भारत के राष्ट्रपति कौन थे?
जवाब – जब पहला आम चुनाव हुआ तब भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे।