अल्मोड़ा में शुरू हुआ लिट फेस्टिवल

अल्मोड़ा। साहित्य और संस्कृति की खुशबू से महकते ऐतिहासिक मल्ला महल में शुक्रवार को तीन दिवसीय अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ…

Lit festival started in Almora

अल्मोड़ा। साहित्य और संस्कृति की खुशबू से महकते ऐतिहासिक मल्ला महल में शुक्रवार को तीन दिवसीय अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री ललित पांडे, प्रसिद्ध छायाकार पद्मश्री अनूप साह, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, महापौर अजय वर्मा, और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।


फेस्टिवल की शुरुआत चंदन बोरा ग्रुप की पारंपरिक छोलिया नृत्य प्रस्तुति से हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर शहर के कई साहित्यप्रेमी, कलाकार, छात्र और आमजन मौजूद रहे।
इस मौके पर फेस्टिवल की आर्गेनाइजी वसुधा पंत ने कहा कि अल्मोड़ा सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि सदियों पुरानी सभ्यता और संस्कृति का जीवंत दस्तावेज़ है। यह नगर कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों से भी पुराना है। कहा कि लगतार तीसरे सा​ल ये ​फेस्टिवल मनाया जा रहा है।


छायाकार अनूप साह ने अपने संबोधन में कहा कि नेचर वॉक और एडवेंचर ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों को युवाओं के बीच प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की प्राकृतिक सुंदरता साहित्य और कला को नई दिशा दे सकती है।


तीन दिनों तक चलने वाले इस लिट फेस्ट में विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें साहित्य, पर्यावरण, संस्कृति, पत्रकारिता और कला पर चर्चाएं होंगी। फेस्टिवल में देशभर के लेखक, कवि और कलाकार शामिल हो रहे हैं।