अल्मोड़ा में खुला लाइफ केयर हास्पिटल एंड कार्डियक सेंटर : सप्ताह के सभी दिन 24 घंटे आपातकालीन सुविधा प्रदान करने का किया दावा

अल्मोड़ा में खुला लाइफ केयर कार्डियक सेंटर

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तरा ऩ्यूज ब्यूरो


अल्मोड़ा:- हृदय रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें देने के उददे्श्य से शहर में लाइफ केयर हाॅस्पिटल एण्ड कार्डियक केयर सेन्टर शुरु हो गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अस्पताल का शुभारम्भ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस केयर सेन्टर के खुल जाने से लोगों को हृदय रोग से सम्बन्धित बीमारी के लिये बाहर नहीं जाना पडेगा। उन्होंने कहा कार्डियक सेंटर की स्थापना को एक सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्डियक सेंटर पहाड़ी जिलों के लिए वरदान साबित होगा। कहा कि तीनों जिले अल्मोड़ा बागेश्वर पिथौरागढ़ के अलावा दूर दराज के लोगों के लिए ये सुविधा बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा कि आज तक यहां से लोगो को हल्द्वानी तक का सफर करना पड़ता था जिससे मरीज को बहुत असुविधा होती थी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और पूरे चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

कार्डियक सेंटर के संचालक डॉ लक्ष्मण लाल सुथार ने बताया कि इस 4 बेड चिकित्सालय में हृदय रोग से सम्बन्धित सुविधा जिसमें ईसीजी, टीएमटी, खून की जाॅच, डायबिटीज की जाॅच, रक्त चाप, दवाईयाॅ सहित सप्ताह के 24 घण्टे आपातकालीन सुविधा दी जा रही है। डॉ लक्ष्मण ने कहा कि यह कार्डियक सेंटर अपने आप में अनूठा सेंटर है जिसमें ओपीडी से लेकर आईसीयू, कैमिस्ट शॉप,ईसीजी, टीएमटी आदि जांचे एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

cardiac center me janch karte doctor

डॉ लक्ष्मण ने बताया कि ह्दय रोगियों से सं​बधित सभी प्रकार की खून की जाचं 20 दिनोें के भीतर इसी सेंटर में उपलब्ध होगी और भविष्य में इको मशीन लगायी जायेगी। 20 इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा, विनीता लखचौरा, बीएस मनकोटी, प्रशान्त जोशी, डा. रविन्द्र कुमार तोमर, डा निशा पाण्डे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।