महिला दिवस पर अल्मोड़ा में ‘साधारण महिलाएं, असाधारण अनुभव’ कार्यक्रम में साझा होंगे जीवन अनुभव

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शाखा द्वारा 8 मार्च को “साधारण महिलाएं, असाधारण अनुभव” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा…

Screenshot 2026 03 06 06 36 02 00 e5d3893ac03954c6bb675ef2555b879b

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शाखा द्वारा 8 मार्च को “साधारण महिलाएं, असाधारण अनुभव” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य घर-परिवार, समाज तथा जन आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना तथा उनके जीवन अनुभवों को समाज के सामने लाना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस वर्ष भी उन महिलाओं को सुनने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और जन सरोकारों के लिए समर्पित किया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जन आंदोलनों से जुड़ी महिलाओं के अनुभवों पर संवाद और विमर्श भी किया जाएगा।

आयोजक मंडल के भारती पांडे, ममता बिष्ट व ममता जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीनगर की वरिष्ठ पत्रकार एवं रीजनल रिपोर्टर की संपादक तथा प्रखर सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता गंगा असनोड़ा उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा महिला एकता परिषद रामनगर की प्रखर नेत्री ललिता रावत सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी कई महिलाएं भी कार्यक्रम में भाग लेंगी।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 8 मार्च को प्रातः 11:30 बजे टैक्सी स्टैंड अल्मोड़ा के पास स्थित मिलम इन होटल के सभागार में आयोजित होगा।

Leave a Reply