भर्ती विवाद में पूर्व विस सचिव सिंघल के खिलाफ जांच को लिखा गया पत्र, जल्द शुरू हो सकती है पुलिस जांच

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव मुकेश सिंघल के खिलाफ जल्द पुलिस जांच शुरू हो सकती है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पूर्व सचिव की…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव मुकेश सिंघल के खिलाफ जल्द पुलिस जांच शुरू हो सकती है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पूर्व सचिव की जांच के लिए सरकार को पत्र लिखा है। ऐसे में अब सरकार जल्द ही पूर्व सचिव की पुलिस जांच पर फैसला कर सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि पिछले साल विधानसभा में 32 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में पूर्व सचिव की भूमिका संदेह के दायरे में थी। इसे देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भर्ती को रद करते हुए तत्कालीन सचिव मुकेश सिंघल को निलम्बित कर दिया था।

इस मामले में सचिव को रिवर्ट करते हुए संयुक्त सचिव के ब्रेड पर भी वापस लाया गया है। इसके साथ ही अब इस मामले में सरकार से जांच कराने का भी अनुरोध किया गया है। वर्ष 2021 में विधानसभा के 32 पदों के लिए 10 हजार के करीब युवाओं ने आवेदन किया था। इसमें भी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।