नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, जंगल गई महिला पर किया हमला, क्षेत्र में दहशत

ओखलकांडा। नैनीताल जिले में आए दिन बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। कभी सड़क हादसे हो रहे है तो कभी गुलदार की हमले की घटनाएं…

IMG 20251230 WA0091

ओखलकांडा। नैनीताल जिले में आए दिन बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। कभी सड़क हादसे हो रहे है तो कभी गुलदार की हमले की घटनाएं सामने आ रहीं है।

वहीं अब पहाड़पानी क्षेत्र के बाद अब ओखलकांडा में भी गुलदार का आतंक मचा हुआ है। नैनीताल जिले के ब्लॉक ओखलकांडा की ग्राम सभा चमोली में गुलदार ने पान सिंह चिलवाल की पत्नी रेखा देवी पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना लिया। इस घटना क्षेत्र भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ओखलकंडा चमोली की कुछ महिलाएं मवेशियों के लिए चारा और लकड़ियां लेने के लिए जंगल गई हुई थी। सभी महिलाएं जंगल से घर आ गई लेकिन एक महिला घर नहीं पहुंची जिस पर परिजनों व गांव वालों को चिंता होने लगी तलाश करने के बाद जंगल में महिला के अवशेष मिले तो गुलदार के हमले की पुष्टि हुई। मौके पर मौजूद आर.ओ.नितिन पंत ने भी घटना की पुष्टि की है।

घटना को लेकर ब्लॉक प्रमुख केडी रूवाली ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख ने नंदौर क्षेत्र के रेंजर से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply