अल्मोड़ा ब्रेकिंग: पिता-पुत्र पर झपटा गुलदार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अल्मोड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नगर से सटे माल गांव में गुलदार ने पिता और पुत्र को घायल कर दिया।…

BIG BREAKING: PM Modi again receives death threat, police begins investigation

अल्मोड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नगर से सटे माल गांव में गुलदार ने पिता और पुत्र को घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माल गांव के निवर्तमान प्रधान राजेंद्र बिष्ट ने इस घटना की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दो गुलदार देखे गए हैं। कल रात करीब 2 बजे गुलदार ने पूरन सिंह बिष्ट के कुत्ते को अपना शिकार बना लिया और सुबह तक आसपास मंडराता रहा। जब ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया तो गुलदार भागकर एक मकान की गली में फंस गया। बाद में वह वहां से निकलकर धन सिंह के मकान के पास चला गया और उनके पुत्र दिनेश बिष्ट पर झपट पड़ा।

यह देखकर धन सिंह अपने बेटे को बचाने दौड़े तो गुलदार ने उन पर भी हमला कर दिया। इस बीच शोर मचने पर गुलदार वहां से भाग निकला। इसके बाद राजेंद्र बिष्ट और ग्रामीण दोनों को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।

दिनेश बिष्ट के गले और कंधे में तथा पिता धन सिंह के गले, हाथ और पीठ पर घाव हैं। दोनों का इलाज जारी है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी हलचल थी। लेकिन अब उत्तराखंड हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर रोक लगा दी है। इससे पहले दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी जहां पति ने होटल में पत्नी की हत्या कर दी थी।

📱 Uttra News का WhatsApp ग्रुप जॉइन करें – ब्रेकिंग न्यूज, लोकल अपडेट सबसे पहले पाने के लिए
लिंक: https://chat.whatsapp.com/8B7YdnR0FlfAy0wxGWXbYc