Lata Mangeshkar love story : लता मंगेशकर ने आज 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लता मंगेशकर की मृत्यु के बाद पूरे बॉलीवुड तथा संगीत जगत में शोक की लहर है।आज हम लता जी से जुड़ी एक कहानी बताएंगे जिसके बारे में उन्होंने कभी सार्वजनिक तौर पर बात नही की।
Lata Mangeshkar love story
Lata Mangeshkar देश की जानी मानी गायक थी। लता जी के चाहने वाले तो बहुत थे लेकिन जिसे वो चाहती थी वो उन्हें नही पा सकी। लता जी ने कभी विवाह नहीं किया। उन पर बहुत छोटी उम्र में अपने परिवार की जिम्मेदारियां आ गई थी और कहा जाता है कि उन्होंने अपने परिवार को संभालने के लिए कभी विवाह नहीं किया। इसके साथ ही उनकी एक लव स्टोरी का भी कहीं-कहीं जिक्र आता है।
लता मंगेशकर के जानने वाले बताते है की वो राज सिंह डूंगरपुर से प्यार करती थी। राजसिंह डूंगरपुर उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर के मित्र थे। इसके साथ ही राज सिंह डूंगरपुर राज शाही परिवार से आते थे।
दोनों एक दूसरे से विवाह भी करना चाहते थे, लेकिन लता मंगेशकर शाही परिवार से नहीं थी, इसके लिए राज सिंह के पिता महारावल लक्ष्मण सिंह को इस शादी से ऐतराज था, जिस वजह से दोनों की शादी नहीं हुई।इस घटना के बाद लता जी ने फैसला लिया कि वह अब कभी भी विवाह नहीं करेंगी।
हालांकि इस पूरी घटना तथा अपनी निजी जिंदगी के बारे में लता मंगेशकर ने कभी खुलकर बात नहीं की। उन्होंने कभी इस बारे में ना मीडिया, ना ही अन्य लोगों के समक्ष यह बात सार्वजनिक तौर पर मानी, लेकिन उनके जानने वाले ही इस कहानी को बताते हैं।
