बड़ी खबर: विधायक मोहन बिष्ट (Lalkuan mla mohan bisht) ने दिया इस्तीफा

Lalkuan mla mohan bisht resigned लालकुआं, 26 मार्च 2022- हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव 2022 में लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को…

Lalkuan mla mohan bisht resigned

लालकुआं, 26 मार्च 2022- हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव 2022 में लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बड़े मतों के अंतर से पछाड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी व विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट(Lalkuan mla mohan bisht resigned) ने इस्तीफा दे दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उन्होंने अपने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। बिष्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को इस्तीफा सौंप दिया है। बताते ‌चलें कि मोहनदा नाम से प्रसिद्ध मोहन सिंह बिष्ट पहले बार विधायक बने हैं।


उन्हें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से बड़ी जीत मिली है। चुनाव लडने से पूर्व से ही मोहन सिंह बिष्ट लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बरेली रोड से जिला पंचायत सदस्य भी थे। अब संवैधानिक नियमों के अनुसार उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दिया है।


डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि विधायक बनने के बाद जिला पंचायत सदस्य से इस्तीफा देना संविधानिक दायित्व है। इसलिए विधायक बनने के बाद उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। वहीं, मोहन बिष्ट ने विधायक पद की शपथ लेते ही अपने क्षेत्र में काम शुरू कर दिया है,

लालकुआं पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले अस्पताल का निरीक्षण किया और कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत निर्माण कार्यदाई संस्था को दी।