सांस्कृतिक विभाग कर्मचारी संगठन की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी का गठन,नयाल बने अध्यक्ष

सांस्कृतिक विभाग कर्मचारी संगठन की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस…

Screenshot 2026 01 10 16 46 39 65 7352322957d4404136654ef4adb64504

सांस्कृतिक विभाग कर्मचारी संगठन की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सांस्कृतिक विभाग के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में कुमाऊँ मंडल की सभी इकाइयों के कर्मचारियों की उपस्थिति रही, वहीं पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों से संबंधित इकाइयों एवं कर्मचारियों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। बैठक में मिनिस्टीरियल, लेखा, तकनीकी, शैक्षणिक सहित विभाग के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र नयाल को मंडल अध्यक्ष, शिवराज सिंह बिष्ट को मंडल महासचिव, जगदीश बोरा को मंडल उपाध्यक्ष, चंचल तिवारी को मंडल कोषाध्यक्ष, आनंद सिंह को उपसचिव तथा किशन किशोर को मंडल संगठन मंत्री चुना गया।
इसके अतिरिक्त विवेक कुमार को जनपद अध्यक्ष, नैनीताल, अखिलेश मौर्य को जनपद अध्यक्ष, अल्मोड़ा तथा कविंद्र मेहता को जनपद अध्यक्ष, पिथौरागढ़ नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शट जनमेजय तिवारी द्वारा की गई। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारी संगठन का मूल दायित्व कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि मंडल कार्यकारिणी एवं केंद्रीय कार्यकारिणी आपसी समन्वय के साथ इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगी।

इसी अवसर पर अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया, जिसमें चंद्रशेखर उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, जीवन चंद्र को संगठन मंत्री, रेखा तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा मोहित बिनवाल को महासचिव चुना गया। उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड (पर्वतीय), उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन से संबद्ध संगठन है।

Leave a Reply