कोलकाता के रेप मर्डर पर पीड़िता के मंगेतर ने किया खुलासा, उसे पता था कुछ गलत है…..!

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए हादसे ने सबको हैरान कर दिया है। पूरे देश लोग आक्रोशित है। हर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए हादसे ने सबको हैरान कर दिया है। पूरे देश लोग आक्रोशित है।

हर कोई पूछ रहा है कि आखिर देश की महिलाएं कब और कहां सुरक्षित होंगी। पीड़िता के मंगेतर ने बताया कि वो दोनों 13 साल से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस से जुड़े खुलासे किए है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पीड़िता के मंगेतर ने कहा, ‘अस्पताल में वह काफी दबाव में थी। वो आरजी कर मेडिकल से जुड़े दबाव को धैर्य के साथ डील कर रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने काम से बहुत प्यार करती थी। हालांकि, समय के साथ हालात काफी बदल गए.’ उन्होंने बताया कि पीड़िता को अपने परिवार को समय न दे पाने का बहुत अफसोस था। उन्हें नाइट शिफ्ट करना भी पसंद नहीं था, लेकिन जब उनसे असुविधा के बारे में पूछा गया तो उनके पास क्लियर जवाब नहीं था।

पीड़िता के मंगेतर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं अपनी मंगेतर को 13 साल से जानता हूं। उसे पता था कि कुछ तो गलत है। जब भी वो मिलते थी और बात करते थी, तो वो अपनी फील्ड से जुड़े मुद्दों जैसे रोगियों के बारे में बात किया करती थी।’ मंगेतर का यह भी मानना है कि यह घटना किसी एक व्यक्ति का काम नहीं था। उनका कहना है कि हमने एक महान डॉक्टर को खो दिया है। मामले की सच्चाई जानने के लिए कड़ी जांच की भी उन्होंने मांग रखी है।

मृतक डॉक्टर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट 12 अगस्त को सामने आई थी। रिपोर्ट में मर्डर से पहले रेप होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना का समय सुबह 3 से 5 बजे के बीच का बताया जा रहा है। घटना के बाद से लाखों की संख्या में डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं।