भारत के 27 राज्य विधानसभा और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री के पास कुल 1632 करोड़ की संपत्ति है। ऐसे में देश में दो मुख्यमंत्री है जो अरबपति हैं। लेकिन क्या आप जानते देश भर के 30 मुख्यमंत्री के पास कितनी संपत्ति है? देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री आखिर कौन है?
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मर्स और नेशनल इलेक्शन वॉच ने देश भर के सभी 30 मौजूदा मुख्यमंत्रियों के राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों में दिए गए स्व-शपथपत्रों (self-sworn affidavits) के आधार पर तैयार अपनी ताज़ा रिपोर्ट में कई अहम खुलासे किये हैं।
बताया जा रहा भारत के 27 राज्य विधानसभा और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री का विश्लेषण 2025 में पता चला है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है और वह सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम खांडू 332 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और वह दूसरे नंबर के अमीर मुख्यमंत्री है।
बताया जा रहा है या डाटा मुख्यमंत्री द्वारा अपने पिछले चुनाव लड़ने से पहले दायर किया गया था। सबसे अमीर मुख्यमंत्री की लिस्ट में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास 51 करोड़ की संपत्ति है और वह तीसरे नंबर के अमीर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सिर्फ 15 लाख रुपए की संपत्ति है जो सबसे कम है।
राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है। इन 30 मुख्यमंत्रियों में से 2 (7%) अरबपति हैं, जबकि 30 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,632 करोड़ रुपये है।
राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 (40%) ने अपने विरुद्ध आपराधिक मामले घोषित किए हैं जबकि 10 (33%) मुख्यमंत्रियों ने हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी, आपराधिक धमकी आदि से संबंधित मामलों सहित गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
