जानिए गृह मंत्रालय ने क्या दिया आदेश, Pahalgam Terror Attack की जांच में NIA की ऑफिशियल एंट्री

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई जिसकी जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई जिसकी जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस मामले की जांच एनआईए को सौपने की घोषणा हमले के तत्काल बाद केंद्र सरकार ने कर दी थी। इसके चलते NIA की टीम पहले ही रात में जम्मू कश्मीर पहुंच गई थी और पहलगाम में हमले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम इस मामले की विस्तृत जांच करेगी, जिसमें सुरक्षा में चूक से लेकर, आतंकी गुटों की पहचान, और आतंकियों की मदद करने वाले स्थानीय स्लीपर सेल्स की पहचान तक करना शामिल है।


गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एनआईए की फोरेंसिक टीम पहले से ही मौके पर सबूत जुटा चुकी है। NIA की टीम पहले ही भारतीय सेवा और अन्य एजेसियों के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को खत्म कर रही है। एनआईए ने बड़े पैमाने पर राज्य में ऑपरेशन भी चलाए हैं।

इसके चलते वाहन की पकड़ मजबूत हो गई है जो जांच के दौरान सही पहलू सामने लाने में मदद करेगी।


गृह मंत्रालय का कहना है की NIA टीम अब ऑफीशियली जांच अपने हाथ में लेगी। इसके लिए एनआईए जम्मू कश्मीर पुलिस से इस केस से जुड़े सारे दस्तावेज अपने पास हैंडोवर करेगी। इसमें एफआईआर की कॉपी, केस डायरी और अब तक मिले सबूत शामिल हैं।


इस आतंकी हमले के पीछे पड़ोसी देश में एक्टिव आतंकियों का हाथ है। साथ ही इसके पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की भी संलिप्तता मानी जा रही है।

ऐसे में एनआईए के कंधों पर इस हमले का पाकिस्तानी लिंक बेनकाब करने की भी जिम्मेदारी होगी, जिसके लिए डिजिटल सबूतों, कॉल डाटा रिकॉर्ड्स आदि का डाटा जुटाया जाएगा।