जाने उत्तराखंड में मौसम का हाल,10 सालों में पहली बार बृहस्पतिवार रहा नवंबर का सबसे ठंडा दिन, कोहरे के लिए येलो अलर्ट किया गया जारी

मानसून के जाने के बाद उत्तराखंड में अब बारिश नहीं हो रही है लेकिन ठंड जमकर लोगों को परेशान करने लगी है। उधर बृहस्पतिवार के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

मानसून के जाने के बाद उत्तराखंड में अब बारिश नहीं हो रही है लेकिन ठंड जमकर लोगों को परेशान करने लगी है। उधर बृहस्पतिवार के दिन ने 10 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। राजधानी देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि इससे पहले इतना कम तापमान दस सालों में कभी नहीं रहा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा जिसकी वजह से तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.8 डिग्री रिकार्ड किया गया लेकिन यह 10 सालों का सबसे कम तापमान है जबकि रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा दोपहर के समय धूप खिलने से ठंड का एहसास काम हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। केंद्र ने दोनों जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

अभी नहीं बारिश के आसार

बताया जा रहा है कि अभी प्रदेश भर में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार नहीं है केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार 25 नवंबर तक प्रदेश में हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

बीते 10 सालों में दून का नवंबर का तापमान
साल अधिकतम तापमान (डिग्री में)

2023- 31
2022- 29.2
2021- 28.2
2020- 29.9
2019- 29.9
2018- 28.0
2017- 29.6
2016- 31.2
2015- 29.3
2014- 28.7
2013- 28.4
2012- 29.2
2011- 28.7