जानिए किस दिन लांच होगी टाटा की प्रीमियम सीएनजी कार, जाने इसकी कीमत और फीचर

टाटा मोटर्स की सबसे प्रीमियम हैचबैक कर अल्ट्रोज के सीएनजी मॉडल के बारे में काफी समय से बातें हो रही हैं लेकिन आखिरकार अब इस…

टाटा मोटर्स की सबसे प्रीमियम हैचबैक कर अल्ट्रोज के सीएनजी मॉडल के बारे में काफी समय से बातें हो रही हैं लेकिन आखिरकार अब इस नए मॉडल को पेश करने की तारीख आ गई है।


आपको बता दे कि यह मॉडल 21 मई को पेश किया जाएगा और उसी दिन इसकी कीमत के बारे में भी पता चलेगा। हाल ही में अल्ट्रोज सीएनजी फेसलिफ्ट को स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार नए मॉडल में बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे। डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


परीक्षण के दौरान देखा गया कि वाहन का अधिकांश भाग ढका हुआ था जिसके कारण डिजाइन के बारे में कुछ ज्यादा नहीं पता चल पाया लेकिन नए मॉडल में सुधार किए गए हैं।

मौजूदा अल्ट्रोज सीएनजी की कीमत 7.60 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन अब यह माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत में बदलाव होगा।

अल्ट्रोज सीएनजी फेसलिफ्ट का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो से होगा जिसकी कीमत 8.44 लख रुपए है।
टाटा अल्ट्रोज सीएनजी फेसलिफ्ट को पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आगामी टाटा अल्ट्रोज सीएनजी का डिजाइन मौजूदा टाटा कारों जैसा हो सकता है। अल्ट्रोज एक प्रीमियम हैचबैक कार है जो कई अच्छे फीचर्स से लैस है और इसमें पहले की तरह दो सीएनजी टैंक भी मिलेंगे। इसके बूट में जगह की कमी नहीं होगी और आप इसमें बहुत सारा सामान रख सकते हैं।
अल्ट्रोज सीएनजी फेसलिफ्ट का लाइटिंग सेटअप बेहद बेहतरीन है। इसके फ्रंट ग्रील और बंपर को भी पहले से ज्यादा अपडेट किया गया है। यह बदलाव इस हैचबैक कर को स्पोर्ट्स लुक भी देते हैं। पीछे की तरफ इसमें नई एलइडी टेललाइट्स और अपडेटेड बम्पर मिलने की उम्मीद है। नए मॉडल में स्टील व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है, जो कार के निचले वेरिएंट का संकेत देता है। इससे पहले अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट को नए अलॉय व्हील्स के साथ देखा गया था।