Uttarakhand Weather news:जाने उत्तराखंड में किन जनपदों में होगी बारिश और बर्फबारी, इन पांच जिलों का नाम है लिस्ट में

Uttarakhand Weather news उत्तराखंड में लगातार मौसम बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। एक दिन मौसम विभाग मौसम साफ रहने का अनुमान लगाता है तो…

Uttarakhand Weather news उत्तराखंड में लगातार मौसम बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। एक दिन मौसम विभाग मौसम साफ रहने का अनुमान लगाता है तो दूसरे दिन ही मौसम बिगड़ जाता है यानी आज उत्तराखंड में कैसा रहेगा वेदर

देहरादून: उत्तराखंड में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मौसम भी राजनीतिक पार्टियों की तरह बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। बुधवार को मौसम साफ था लेकिन बृहस्पतिवार को फिर से मौसम में उथल-पुथल मच गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कहीं बारिश बर्फबारी, कहीं मौसम शुष्क:

मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान लगाया उसके अनुसार उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। इन जिलों में 3500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बाकी 8 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम शुष्क रहने का मतलब ये है कि गर्मी बढ़ती जाएगी।

इन पांच जिलों में है बारिश-बर्फबारी का अनुमान:

ऐसे में पांच जिलों के नाम सामने आ रहे हैं जहां मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। इन जिलों में गढ़वाल मंडल आते हैं। बाकी के दो जिले कुमाऊं मंडल में हैं। मौसम विभाग के अनुसार गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में 3,500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इससे इन जिलों में ठंड बढ़ जाएगी कुमाऊँ मंडल की बात की जाए तो यह बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

ऐसा रहेगा तापमान:

वहीं अगर तापमान के बारे में बात की जाए तो आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पहाड़ों पर मसूरी का न्यूनतम तापमान आज 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मसूरी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नैनीताल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान जताया जा रहा है।