जानिए एनडीए गठबंधन में किस राज्य से कितने सांसद जीतकर आए हैं? यह रही पूरी डिटेल

NDA MPs State Wise: हाल ही में 18वीं लोकसभा चुनाव पूरे हुए हैं। यह चुनाव सात चरणों में हुए और 4 जून को इसका रिजल्ट…

NDA MPs State Wise: हाल ही में 18वीं लोकसभा चुनाव पूरे हुए हैं। यह चुनाव सात चरणों में हुए और 4 जून को इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 293 सीटे मिली जिसमें से 240 सीटे भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई तो वहीं बाकी की 53 सीटें सहयोगी दलों को मिली है।

तो इंडिया गठबंधन जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और अन्य दल शामिल है। उसे 233 सीटें हासिल हुई हैं. तो वहीं अन्य दलों को 17 सीटें मिली हैं। एनडीए गठबंधन ने लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनावों में बहुमत हासिल की है। नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस यानी एनडीए में किस राज्य से आए हैं कितने सांसद। चलिए जानते हैं पूरी जानकारी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एनडीए के साथ शामिल हैं 14 दल

18वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत हुई है चुनाव में भाजपा के अलावा एनडीए के कुल 14 दलों के सांसद जीत कर आए हैं, जिनमें तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), जनता दल (यूनाइटेड), शिवसेना, जनता दल (सेक्युलर), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), लोक जनशक्ति पार्टी, जन सेना पार्टी (जेएसपी), राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी), अपना दल (सोनेलाल),यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल, असम गण परिषद (एजीपी), सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSUP), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) यह दल शामिल हैं।

यूपी से 36 सासंद

एनडीए की सरकार के बारे में अगर बात की जाए तो सबसे ज्यादा सीटे उत्तर प्रदेश से आई हैं। उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 36 सीटे एनडीए के खाते में आई है जिसमें 33 बीजेपी को तो वही दो 2 आरएलडी तो वहीं 1 अपना दल को मिली है।

बिहार से 30 सांसद

लोकसभा में बिहार की आई तो वही 12 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की पांच सीटे लोक जनशक्ति पार्टी को मिली तो वही एक सीट हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को मिली है।

मध्य प्रदेश से 29 सासंद

2024 लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कुल 29 सीटों को एनडीए गठबंधन में हासिल की जिसमें 29 की 29 सिम भाजपा ने अपने नाम की।

गुजरात से 25 सासंद

लोकसभा चुनाव में गुजरात में 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए जिसमें से एनडीए ने 25 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि 2019 के चुनाव में सभी 26 सीटें एनडीए ने अपने नाम की थी।

आंध्र प्रदेश से 21 सासंद

आंध्र प्रदेश में कुल 25 सिम जिसमें से एनडीए गठबंधन को 21 सीटों पर जीत मिली सबसे ज्यादा सिम 16 सीटें टीडीपी के खाते में गई हैं। तो बीजेपी ने 3, जन सेना पार्टी ने 2 सीटें जीतीं हैं।

कर्नाटक 19 सांसद

लोकसभा चुनावों में कर्नाटक की कुल 28 सीटों में से 19 सीटें एनडीए गठबंधन ने अपने नाम की जिनमें से 17 सीटें भारतीय जनता पार्टी तो वहीं दो जनता दल सेक्युलर के खाते में गईं।

उड़ीसा से 19 सांसद

उड़ीसा में कुल 21 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए जिसमें एनडीए ने 19 सीटों पर जीत हासिल की।

महाराष्ट्र से 17 सांसद

लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में कुल 48 सीटें थी। जिसमें से एनडीए गठबंधन को मात्र 17 सीटों पर जीत मिली है जिनमें से 9 सीटें भाजपा के खाते में तो 7 सीटें एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खाते में, वहीं 1 सीट अजीत पवार गुट एनसीपी को मिली है।

पश्चिम बंगाल से 12 सासंद

पश्चिम बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए थे. जिनमें से 12 सीटें बीजेपी को मिली।

छत्तीसगढ़ से 10 सांसद

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। जिनमें से भाजपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है।

असम से 9 सासंद

असम की कुल 14 लोकसभा सीटों में से 9 भाजपा ने जीतीं।

तेलंगाना से 8 सांसद

लोकसभा चुनाव में तेलंगाना की कुल 17 सीटों पर चुनाव हुए जिनमें से 8 सीटों पर एनडीए गठबंधन बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

झारखंड से 8 सासंद

झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में से 8 सिम भाजपा ने जीतीं।

दिल्ली से 7 सासंद

दिल्ली की कुल 7 लोकसभा सीटों में से 7 भाजपा ने जीतीं।

हरियाणा से 5 सांसद

हरियाणा की कुल 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए जिनमें से 5 सीटें भाजपा के खाते में गईं।

इन जगहों से 5 से कम सांसद

अंडमान निकोबार से 1, गोवा से 1, त्रिपुरा से 2, जम्मू कश्मीर से 2, दादर नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश से 2