राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून 2027 की प्रवेश तिथि, परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया और शुल्क का जाने पूरा विवरण

देहरादून। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज (आरआइएमसी) के जनवरी-2027 सत्र में प्रवेश की उलटी गिनती शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को होगी।…

n7004370961770778877758b53150f21975023ada81698b8f360af63f92a4d20eec343df8b794126889e7c9

देहरादून। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज (आरआइएमसी) के जनवरी-2027 सत्र में प्रवेश की उलटी गिनती शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 बताई जा रही है।


देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि आरआईएमसी में कक्षा 8 में प्रवेश के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा, अंग्रेजी गणित एवं सामान्य ज्ञान की होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का बौद्धिक ज्ञान व्यक्तित्व परीक्षण के लिए इंटरव्यू भी होगा।

इंटरव्यू के लिए उन्हें अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। साक्षात्कार के स्थान व समय की सूचना बाद में दे दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में प्रवेश के लिए वही छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं, जिनके माता-पिता सामान्य रूप से राज्य में निवास कर रहे हैं। उम्मीदवार को आधार कार्ड जमा कराना अनिवार्य है।
आधार कार्ड जमा न करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
आवेदन पत्र आरआइएमसी की वेबसाइट www.rimc.gov.in से आनलाइन भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है।

इसके अलावा आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से मंगाने के लिए कमान्डेंट राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कालेज देहरादून, स्टेट बैंक आफ इंडिया तेल भवन, बैंक कोड 01576 के नाम से भुगतान कर फार्म प्राप्त किया जा सकता है।


सामान्य जाति के लिए 600 रुपये व अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 555 रुपये का बैंक ड्राफ्ट लगेगा।


अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवार के लिए जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य है।


आवेदक अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता टंकित/हस्तलिखित रूप से हिंदी व अंग्रेजी में पोस्टल पिनकोड एवं फोन नंबर के साथ लिख कर भेजें।
अपठनीय, अपूर्ण पता व डाक में विलंब/नुकसान का उत्तरदायी कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी व राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज नहीं होगा। बाहर से खरीदे आवेदन पत्र व फोटो कापी स्वीकार्य नहीं हैं।


आवेदन पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहस्रधारा रोड, मयूर विहार, देहरादून के पते पर पांच अप्रैल शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक से अवश्य पहुंच जाना चाहिए। कोरियर/वाहक से आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होंगे।


अपूर्ण एवं देर से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।


आवेदन पत्र के लिफाफे के ऊपर ‘आरआइएमसी प्रवेश परीक्षा सत्र जनवरी-2027’ अवश्य लिखा हो व आवेदन पत्र के साथ पत्र व्यवहार का स्वयं का पता लिखा हुआ 9 गुणा 4 इंच का लिफाफा मय 60 रुपये के डाक टिकट के साथ होना जरूरी है।


आवेदक का पत्र व्यवहार का पूरा पता, पिन कोड व फोन नंबर के साथ होना चाहिए।


इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2027 को 11 वर्ष 6 माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2014 से पहले और 1 जुलाई 2015 के बाद का नहीं होना चाहिए
प्रवेश के समय अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा सात में अध्ययनरत या कक्षा सात उत्तीर्ण कर चुका हो।


आपको बता दे की फार्म के साथ निम्नलिखित डॉक्यूमेंट लगाना अनिवार्य है।
पासपोर्ट आकार की दो फोटो।
जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम, ग्राम पंचायत से)।
जाति प्रमाण पत्र।
प्रधानाचार्य की ओर से प्रमाणित वर्तमान कक्षा में अध्ययन का मूल रूप से फोटो सत्यापित प्रमाण पत्र। मूल निवास प्रमाण पत्र।
आधार कार्ड।

Leave a Reply