सोना चांदी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही दोनों धातुओं की कीमत लुढ़क गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल 2026 पर डिलीवर होने वाला सोना ₹1200 नीचे गिर गया।
वहीं 5 मार्च 2026 को डिलीवर होने वाली चांदी की कीमत करीब 4700 गिर गई। बाद में इस कीमत में थोड़ा सुधार आया। सुबह 10:00 बजे सोना 1069 रुपए की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 153691 रुपए रहा। वहीं चांदी प्रति किलो 3391 रुपए गिरकर 2,36,500 रुपये पर थी।
इससे पहले कारोबारी सत्र में अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाले सोने का अनुबंध ₹1000 या
या 0.64% की गिरावट के साथ 1,54,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। वहीं 5 मार्च 2026 को डिलीवरी वाले चांदी के वायदा अनुबंध 310 रुपये या 0.13% की बढ़त के साथ 2,40,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे।
वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेत के चलते यह गिरावट आई है एशियाई बाजारों में बड़े हिस्से चीन, हांगकांग, सिंगापुर, ताइवान और दक्षिण कोरिया में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण कारोबार बहुत कम रहा।
अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव पड़ा, जिससे उनमें कोई खास बढ़ोतरी नहीं हो सकी। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मुद्राओं के मुकाबले 0.2% बढ़ा, जिससे अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए डॉलर-आधारित सोना महंगा हो गया और मांग कम हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। स्पॉट गोल्ड 0.9% गिरकर 4,947.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो दिन में 1% तक गिर गया था।
अप्रैल डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.6% गिरकर 4,966.80 डॉलर प्रति औंस पर थे। वहीं, स्पॉट सिल्वर 2.7% गिरकर 74.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो दिन में 3% से अधिक गिर गया था।
सोने का भाव
दिल्ली में स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,14,832 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,25,264 रुपये है।
मुंबई में स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,14,712 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,25,144 रुपये है।
चेन्नई में स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,15,512 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,26,016 रुपये है।
हैदराबाद में स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,14,712 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,25,144 रुपये है।