अब केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, यह है मामला

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर देशभर के सभी सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प की मांग…

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर देशभर के सभी सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प की मांग उठाई है। आरोप लगाया कि देश में 80 फीसद से ज्यादा सरकारी स्कूल कबाड़खानों से भी बदतर हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इससे पहले केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि 14,500 स्कूलों को आधुनिक करने का प्रधानमंत्री का फैसला ‘समंदर में एक बूंद’ के बराबर है। केजरीवाल ने देश के सभी 10 लाख सरकारी स्कूलों के उन्नयन की योजना लाने के लिए फिर से जोर दिया।

केजरीवाल ने हिंदी में लिखे पत्र में कहा, देशभर में रोज़ 27 करोड़ बच्चे स्कूल जाते हैं। इनमें से लगभग 18 करोड़ बच्चे सरकारी स्कूलों में जाते हैं। 80 प्रतिशत से ज्यादा सरकारी स्कूलों की हालत किसी कबाड़खाने से भी ज्यादा खराब है। अगर करोड़ों बच्चों को हम ऐसी शिक्षा दे रहे हैं तो सोचिए भारत कैसे विकसित देश बनेगा?