केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी, पूछे यह सवाल

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखकर…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखकर 5 सवाल पूछे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनके द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जवाब दिया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जानकारी के अनुसार उन्होंने चिट्ठी के माध्यम से पूछा है कि ED-CBI की धमकी देकर दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ना और दूसरी पार्टियों की सरकारों को गिराया जाना क्या देश के लोकतंत्र के लिए सही है? वर्तमान में दूसरी पार्टियों के भ्रष्ट नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया जा रहा है। क्या आपने या आरएसएस कार्यकर्ताओं ने ऐसी भाजपा की कल्पना की थी? क्या ये सब देखकर आपको कष्ट नहीं होता?

वहीं यह भी पूछा है कि क्या आरएसएस की जिम्मेदारी है कि यदि भाजपा पथ भ्रमित हो तो उसे सही रास्ते पर लाए। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लोकसभा चुनाव के दौरान कहे गए बयान कि भाजपा को अब आरएसएस की जरूरत नहीं है, क्या यह सही है। क्या 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेताओं के रिटायर होने की परम्परा प्रधानमंत्री मोदी पर भी लागू होगी।