बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार दो महीने के बाद अपने बेटे का नाम का ऐलान कर दिया है। दोनों ने अपने पहले बच्चे का विहान कौशल रखा है। साथ हु उन्होंने उसके नन्हें हाथों की एक खूबसूरत सी तस्वीर भी शेयर की है, जिसको देखकर फैंस का दिल पिघल गया।
कैटरीना ने अपने पोस्ट में लिखा कि विहान उनकी जिंदगी का रोशनी है। उसके आने से उनकी दुनिया एक पल में बदल गई। शेयर की गई फोटो में विक्की और कैटरीना के हाथों के बीच विहान का छोटा सा हाथ सा नजर आ रहा है।
विहान नाम का अर्थ भी बहुत अच्छा है। संस्कृत और हिंदी के इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण, नई शुरुआत और उजाला लाने वाला।
कैटरीना के पोस्ट पर कई सितारों ने बढ़ाई दी। उनकी बहन इसाबेल कैफ ने इमोजी के जरिए प्यार जताया, जबकि परिणीति चोपड़ा ने मजाकिया अंदाज में लिखा छोटा बडी। दिया मिर्जा, भूमि पेडणेकर, शिवानी दांडेकर, ऋतिक रोशन और अदिति राव हैदरी समेत कई सेलेब्स ने विहान का स्वागत किया।
कैटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट बारवारा में शादी की थी। यह शादी बेहद निजी सामरोह में हुई थी, जिसमें केवल परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। दोनों की उम्र में करीब पांच साल का अंतर है।
