काठगोदाम डिपो ने अयोध्या के लिए शुरू की बस सेवा , क्या रहेगा टाइम देखिए

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। जिसमें कुमाऊं के हजारों लोग अयोध्या पहुंचकर इसके शुभ अवसर के गवाह…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। जिसमें कुमाऊं के हजारों लोग अयोध्या पहुंचकर इसके शुभ अवसर के गवाह बनने की तैयारियों में जुटे हुए है। जिसको लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

काठगोदाम डिपो ने हलद्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा भी शुरू कर दी है। काठगोदाम डिपो ने हल्दवानी अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है। गुरुवार की रात से यह बस सेवा शुरू हो चुकी है। काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी। लेकिन अब यात्रियों ने अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू करने की मांग थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जिसको देखते हुए अयोध्या तक बस ले जाने का फैसला लिया गया है। यह बस रात 8:30 बजे हलद्वानी से रवाना होगी और बरेली , लखनऊ, फैजबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम साढ़े तीन बजे हलद्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपए किराया तय किया गया है।