अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों का युद्धविराम, डेडलाइन से ठीक पहले ट्रंप ने मारी पलटी

अंतरराष्ट्रीय डेस्क उत्तरा न्यूज : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध को लेकर एक बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आई है।…

Just before the two-week ceasefire deadline between America and Iran, Trump reversed

अंतरराष्ट्रीय डेस्क उत्तरा न्यूज :

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध को लेकर एक बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वह ईरान के साथ दो हफ्तों के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने यह फैसला अपनी तय की गई रात 8 बजे की डेडलाइन से दो घंटे से भी कम समय पहले लिया है। बता दें कि ट्रंप ने डेडलाइन पूरी होने पर ईरान को पूरी तरह तबाह करने की चेतावनी दी थी। वाइट हाउस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इजरायल ने भी इस अस्थायी युद्धविराम पर अपनी सहमति जता दी है।


होर्मुज स्ट्रेट खोलने की शर्त पर बनी बात
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस दो हफ्तों के युद्धविराम समझौते की जानकारी दी। उन्होंने साफ किया कि यह समझौता इस शर्त पर किया गया है कि ईरान तुरंत और सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोलने पर सहमत हो। ट्रंप की यह घोषणा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ हुई कूटनीतिक बातचीत के बाद आई है। पाकिस्तानी नेतृत्व ने ही ट्रंप से अनुरोध किया था कि वह ईरान पर होने वाले बड़े हमले को रोकें और शांति का रास्ता निकालें। ट्रंप ने इसे एक दो तरफा युद्धविराम बताया है।

सैन्य उद्देश्य पूरे हुए अब शांति की ओर कदम
युद्धविराम लागू करने का कारण बताते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को पहले ही पूरा कर लिया है बल्कि उनसे कहीं आगे निकल गया है। उन्होंने कहा कि अब हम ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति और पूरे मध्य पूर्व में शांति सुनिश्चित करने वाले एक निर्णायक समझौते की दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं।


ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बन रही सहमति
ट्रंप ने जानकारी दी कि अमेरिका को ईरान की तरफ से एक 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला है जिसे बातचीत शुरू करने का एक व्यावहारिक आधार माना जा रहा है। ट्रंप के अनुसार अतीत के लगभग सभी विवादित मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच सहमति बन चुकी है। अब यह दो हफ्तों का समय इस बड़े समझौते को अंतिम रूप देने और उसे पूरी तरह से लागू करने के लिए जरूरी होगा


इजरायल भी हमले रोकने पर तैयार
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर यह उनके लिए गर्व की बात है कि लंबे समय से चली आ रही यह गंभीर समस्या अब समाधान के बेहद करीब पहुंच गई है। वहीं वाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सीएनएन को बताया है कि इजरायल भी ट्रंप द्वारा घोषित इस दो हफ्ते के सीजफायर का हिस्सा है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जब तक कूटनीतिक बातचीत जारी रहेगी इजरायल भी बमबारी रोकने पर सहमत हो गया है।

Leave a Reply