Job in almora- अल्मोड़ा में आयोजित होने जा रहा है भर्ती मेला, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल कार्यालय जिला सेवायोजन अधिकारी ने विज्ञापन जारी किया है कि, शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों…

अल्मोड़ा। नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल कार्यालय जिला सेवायोजन अधिकारी ने विज्ञापन जारी किया है कि, शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में मंगलवार दिनांक 26 सितम्बर 2023 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

बताया गया है कि इस मेले में CAMP, 108 Emergency Service Dehradun, GK SECURITY and PRACEMENT SERVICES Nainital, SBI LEFE INSURANCE ALMORA, PUKHRAJ HEALTH CARE limited RADRAPUR, QUESS CORP Limited, Sky root International hadwani और LIC ALMORA के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है जिनके द्वारा विभिन्न पदों जैसे, Emergency medical technician के 25 पदों, Driver के 25 पदों, सुरक्षा कर्मचारियों के 20 पदों, development officer के 13 पदों, WELNESS ADVISOR के 100 पदों, ट्रेनी के 200 पदों, मैनेजर और एजेंट्स आदि के पदों हेतु साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अतः इन पदों हेतु आवश्यक शैक्षिक योग्यता रखने वाले इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियों एवं बायोडाटा के साथ रोजगार मेले में स्वयं के व्यय पर प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह भी बताया गया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीकरण NATIONAL CAREER SERVICE PORTAL में अनिवार्य रूप से करें।