जन्माष्टमी महोत्सव:: हुक्का क्लब में हुए आकर्षक कार्यक्रम

Janmashtami Festival:: Attractive programs organized in Hookah Club अल्मोड़ा, 26 अगस्त 2024- श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर कई…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Janmashtami Festival:: Attractive programs organized in Hookah Club

अल्मोड़ा, 26 अगस्त 2024- श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस दौरान आयोजित मेहंदी व नित्य प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यामिनी, दूसरे स्थान पर वर्षा त्रिपाठी, व तृतीय स्थान पर भूमिका बोरा रही 10 प्रतिभागियों को संस्था की और सर्टिफिकेट दिए गए।

जन्माष्टमी महोत्सव:: हुक्का क्लब में हुए आकर्षक कार्यक्रम


मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायकों की भूमिका में त्रिभुवन गिरी महाराज व विजय चौहान रहे, नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर इशिता मेहता, द्वितीय स्थान में अरनिमा मोल्फा व तृतीय स्थान पर वैष्णवी जोशी रही।
सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान में कर्णिका पांडे, द्वितीय स्थान पर काव्या पाठक, तृतीय स्थान पर मोनिका बोरा रही, इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक नीतू कनवाल व मीनाक्षी जोशी रहे।
यहां कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष धरनीधर पांडे , त्रिभुवन गिरी महाराज, हरेन्द्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष धरणीधर पांडे ने कहा कि संस्था सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जानी जाती है और अल्मोड़ा की संस्कृति को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि संस्था इसी प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी करते रहेगी, कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव विनीत बिष्ट व कार्य्रकम संयोजक विनोद थापा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष मनोज साह, उपसचिव रोहित साह, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, भारत गोस्वामी, सुबोध नयाल,शरद साह,यश साह, हिमांशु काण्डपाल, पूजा थापा,रिया प्रियंका, चहक त्रिपाठी, कान्हा त्रिपाठी, मानस वाणी, अजय साह, कैलाश साह, कंचन बिष्ट, अजय बिष्ट, चंदन आर्या, गीतांजलि रावत, धैर्य बगडवाल,दीक्षा साह, सुमित साह, जय साह, गोलू वर्मा, गौरव तिवारी, साक्षी जोशी, योगेश जोशी,ललित तिवारी, नारायण बिष्ट,मनोज कनवाल, मनीष पांडे,पूरन वर्मा, राजेश साह, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने बताया कि आज सांय 7:00 बजे से संस्था भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें नगर के विभिन्न संस्कृत दल अपने प्रस्तुति देंगे