अल्मोड़ा में रंगारंग शोभा यात्रा के साथ जय गोलज्यू महोत्सव शुरु

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल परिसर में सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा…

Screenshot 2025 1030 160030


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल परिसर में सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव का शुभारंभ हो गया है।

संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा आयोजित यह महोत्सव 5 नवंबर तक चलेगा, पहले दिन ड्योरीपोखर यानि जीजीआईसी से भव्य शोभा यात्रा के बीच महोत्सव की शुरूआत हुई, जो मल्ला महल तक पहुँची।
इस महोत्सव में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। आयोजकों के अनुसार महोत्सव में उत्तराखंडी लोक नृत्य, झोड़ा गायन, भजन, कत्थक, छोलिया नृत्य सहित विभिन्न लोक प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही देश के अन्य राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मंच की शोभा
बढ़ाएंगी, जिनमें जम्मू की डोगरी, पंजाब का भांगड़ा और गिद्दा, राजस्थान की कालबेलिया व भवई, गुजरात का सिद्धि धमाल, पश्चिम का फाग नृत्य शामिल है। महोत्सव बंगाल का रायबंशी तथा हरियाणा के दौरान प्रतिदिन प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
यही नहीं शाम के कार्यक्रमों में 30 अक्टूबर को कल्याण बोरा और सूरज प्रकाश, 31 अक्टूबर को दीपिका राज और नवीन पाठक, 1 नवंबर को राकेश खनवाल और ज्योति कोहली, 2 नवंबर को जितेंद्र तोमक्याल और महिपाल मेहता, 3 नवंबर को इंदर आर्य और रूचि आर्या, 4 नवंबर को ललित मोहन जोशी और दीवान कनवाल मंच पर प्रस्तुति देंगे। समापन दिवस 5 नवंबर को पंजाबी गायक कर्मराज कर्मा एंड पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में बच्चों और महिलाओं के लिए भी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इनमें नृत्य, गायन, भजन, फैंसी ड्रेस शो, झोड़ा नृत्य, एकल नृत्य और पारंपरिक परिधान प्रतियोगिताएं शामिल हैं। अंतिम दिन दोपहर एक बजे कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।