Weather Update: सुबह शाम हो रही है ठंड, दिन में है भयंकर गर्मी, जाने इस मौसम का रहस्य, आया नया अपडेट

Weather Forecast: दिल्ली में सुबह शाम की ठंड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं यूपी में भी दिन में ठंड से…

Weather Forecast: दिल्ली में सुबह शाम की ठंड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं यूपी में भी दिन में ठंड से रहता है लेकिन रात का तापमान लगातार काम ही रह रहा है। कुल मिलाकर मौसम का उतार चढ़ाव बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक नया अपडेट जारी किया है। आईए जानते हैं इसके बारे में

Weather News: पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। मार्च का पहला हफ्ता बीतने वाला है लेकिन सुबह शाम बिना स्वेटर के काम नहीं चल रहा है। बीते सोमवार से लेकर बुधवार तक लगातार सामान्य से कम रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को यही हाल रहने वाला है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन यहां की सुबह बीते 13 सालों में सबसे ठंडी दर्ज हुई। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम था। साल 2012 से लेकर अब 13 वर्षों में 6 मार्च को इतना न्यूनतम तापमान पहले कभी नहीं रहा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

फरवरी में चढ़ा पारा, मार्च में उतर रहा

मौसम के इस मूड को समझ पाना बेहद मुश्किल हो रहा है मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी माह के अंत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली थी जबकि मार्च में अब सब उल्टा हो रहा है। लगातार बीते दिनों में तापमान गिरावट आई है। बुधवार के न्यूनतम तापमान की पिछला रिकॉर्ड से अगर तुलना की जाए तो 5 साल पहले 2019 में न्यूनतम तापमान इससे काम था तब राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री था। दिल्ली में अब अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी।

11 मार्च से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि 11 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी होगी 11 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा तब कहीं दिल्ली एनसीआर वालों को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा यानी फिलहाल ठंड कम होने के आसार नहीं है। यूपी की बात की जाए तो पश्चिमी विकशॉप के चलते जगह-जगह बारिश और ओलावृष्टी से तापमान में गिरावट आई है और यह सिलसिला लगातार चल रहा है। रात को तापमान नीचे गिरता जा रहा है।