बिडंबना- अल्मोड़ा घर को जा रहा व्यक्ति नदी में बहा(Swept into the river), 7 किमी दूर मिला शव

  अल्मोड़ा/स्याल्दे, 20 जून 2021- कस्बे की बाजार से घर लौट रहा अधेड़ नदी पार करने के दौरान बह गया(Swept into the river), रविवार को…

46794c1a3fc9436b83d4d2650294cb40
 

अल्मोड़ा/स्याल्दे, 20 जून 2021- कस्बे की बाजार से घर लौट रहा अधेड़ नदी पार करने के दौरान बह गया(Swept into the river), रविवार को घटना स्थल से 7 किमी दूर उसका शव बरामद हुआ है।

स्याल्दे में विनोद  नदी में बहने से  अधेड़ की मौत हो गई है।  शनिवार  देर सायं स्थानीय बाजार से सामान लेकर  घर लौटते समय कैहडगांव निवासी भगवत प्रसाद 52 विनोद नदी को पार कर करते समय नदी के तेज बहाव में बह गया था(Swept into the river)। 

देर तक छानबीन के बाद उसका पता नहीं चल सका था। इधर रविवार को राजस्व पुलिस के साथ ही जिला मुख्यालय से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी में ढूंढखोज शुरू की। 

 नायब तहसीलदार दिवान गिरी ने बताया कि मृतक का शव स्याल्दे से  लगभग 7 किमी दूर नदी के किनारे बरामद हुआ।  घटना की जानकारी मिलने पर भिकियासैंण तहसील मुख्यालय से तहसीलदार  निशारानी भी मौके पर पहुंची। 

इधर राजस्व उपनिरीक्षक रोटापानी प्रकाश चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की।  इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।