UP Crime: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के बजाय पुलिस ने महिला को ही किया परेशान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह कांड

उत्तर प्रदेश के शाहपुर से एक मामला सामने आया है जहां बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक महिला के साथ बदसलूकी की है।…

उत्तर प्रदेश के शाहपुर से एक मामला सामने आया है जहां बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक महिला के साथ बदसलूकी की है। पुलिस पर आरोप है कि वह एक महिला के साथ, बिना वर्दी के उसके घर घुस गए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आपको बता दे कि यह घटना उत्तर प्रदेश के शाहपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि दरोगा दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए गया था लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। लोगों का दावा है कि इस दौरान दरोगा ने महिला के साथ सादी वर्दी में घर में घुसकर जबरदस्ती की। दरोगा का नाम दुर्गेश शुक्ला बताया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद अब इलाके में आक्रोश फैल गया है और स्था​नीय लोग इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि दरोगा महिला के घर में प्रवेश कर उसके साथ जबरदस्ती कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं पुलिस पर से जनता का भरोसा कमजोर करती हैं, और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।