इंडिगो ने किया बड़ा ऐलान : फ्लाइट रद्द यात्रियों को दिया जाएगा 10,000 रुपये का मुआवजा

इंडिगो की हाल ही में कई फ्लाइट्स रद्द हुई थी। जिस पर अब इंडिगो ने अपने हजारों यात्रियों को हुई परेशानी को समझते हुए एक…

इंडिगो की हाल ही में कई फ्लाइट्स रद्द हुई थी। जिस पर अब इंडिगो ने अपने हजारों यात्रियों को हुई परेशानी को समझते हुए एक बड़ा फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि दिसंबर की शुरु में ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते जिन यात्रियों की यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा।

इंडिगो ने कहा कि यह वाउचर पूरे एक साल तक किसी भी यात्रा बुकिंग में इस्तेमाल कर सकते है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एयरलाइन का कहना है कि 3, 4 और 5 दिसंबर को कई यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा, इस दौरान कई लोग अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट और जरूरी यात्रा करने से रह गए थे। यह उनके लिए कठिन समय था। अब यात्रियों को हुई परेशानी की जिम्मेदारी अब इंडिगो ने ली है।

सरकार के मौजूदा नागरिक उड्डयन नियमों के मुताबिक यदि किसी एयरलाइन की फ्लाइट निर्धारित समय से 24 घंटे के अंदर निरस्त होती है तो उस एयरलाइन को यात्रियों को मुआवजा देनाहोगा। इस नियम के मुताबिक फ्लाइट की दूरी और यात्रा समय के आधार पर यात्रियों को 5,000 से 10,000 रुपये तक का अलग मुआवजा मिलेगा। इस तरह कुछ यात्रियों को कुल 20,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

इंडिगो ने बताया कि जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई थी, उनके ज्यादातर रिफंड प्रोसेस हो चुकी है और जो मामले बचे हुए है उनको भी जल्द निपटा दिया जाएगा। यदि टिकट किसी ट्रैवल एजेंसी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या ऐप से बुक हुआ है तो उसका रिफंड भी जारी कर दिया गया है या प्रक्रिया में है। जो यात्री अपने रिफंड की स्थिति नहीं देख पा रहे हैं, वे सीधे ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं[email protected]

एयरलाइन ने माना कि ऑपरेशनल गड़बड़ियों के चलते कई यात्रियों का अनुभव बेहद खराब रहा। कई लोग घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। घंटों कतारों में खड़े रहे। उनकी आगे की यात्रा भी खराब हुई। इसी वजह से इंडिगो ने सबसे ज्यादा प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये मूल्य का वाउचर देने का फैसला लिया है, ताकि वे अपनी भविष्य की यात्रा में इसका लाभ उठा सकें। कंपनी का कहना है कि हम अपनी सेवाओं को फिर से भरोसेमंद और स्थिर बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। यात्रियों का विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है और हम उनके धैर्य की सराहना करते हैं।