Tokyo Olympics 2020: भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद जीता पदक, झूम उठा देश

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत जर्मनी को 5—4 से हराकर कांस्य पदक हासिल कर लिया…

4f265b4ef4f4f07fe3553a88d94eebc0

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत जर्मनी को 5—4 से हराकर कांस्य पदक हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ ही हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए 41 साल बाद भारत को ओलपिंक में मेडल दिलाया है। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था। भारतीय टीम के जीत के बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा है। 
 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पहले क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ने के बाद दूसरे क्वार्टर में स्कोर 3-3 का हो गया था। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम जर्मनी पर काफी हावी होकर खेली और टीम को इसका फायदा भी मिला। पहले क्वार्टर का स्कोर 0-1 था, फिर दूसरे क्वार्टर में स्कोर 3-3 का रहा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने जबर्दस्त पलटवार करते हुए स्कोर 5-3 कर दिया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही जर्मनी ने गोल दागकर स्कोर 4-5 कर दिया। 
 

इसके बाद भारत ने शानदार डिफेंस दिखाया और जर्मनी को गोल नहीं करने दिया। मैच आखिरी पलों में रोमांचक मोड़ तब आया, जब जर्मनी को एक और पैनल्टी कॉर्नर दिया गया। हालांकि, भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने उसे बचाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।
 

हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।