दिल्ली पहुंची भारत जोड़ों यात्रा,कार्यकर्ताओं में उत्साह

दिल्ली। तीन हजार किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली। तीन हजार किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई है। जानकारी के अनुसार इस दौरान राहुल गांधी का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा और दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। अनुमान है कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा अनेक दलों के नेता, कलाकार, खिलाड़ी, युवाओ के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और आम जनता भी शामिल होगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पदयात्रा में शामिल होते हुए कहा किइस यात्रा में कहीं नफरत नहीं है। इस यात्रा में कोई गिरता है तो सब लोग उसको उठा देते हैं। मदद करते हैं सभी, यही सच्चा हिंदुस्तान है। यात्रा के दौरान जगह-जगह खड़े हुए तमाम लोग राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी के सामने से गुजरने के दौरान लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं।