अल्मोड़ा 15 अगस्त, 2021
देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यालयो में ध्वजारोहण किया गया। कोविड—19 के कारण इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नही किये गये।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की श्रंखला के तहत नन्दादेवी से सांकेतिक प्रभातफेरी निकाली गयी। प्रभातफेरी में विधानसभा उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, गोविंद सिंह पिलख्वाल, मनोज सनवाल, विनीत बिष्ट, सुनीता पाण्डेय,आनंदी वर्मा, किशन गुरूरानी, ललित किशोर, प्रताप सत्याल,कैलाश गुरूरानी, पूरन रौतेला,संजय दुर्गापाल, रोबिन भंडारी, लता तिवारी, फाकिर, पालिका सभासद मनोज जोशी, हेम चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
कलैक्ट्रेट में जनपद के प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने ध्वजारोहरण किया। उन्होंने जनपदवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्षों में देश सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए लोगों ने स्वरोजगार को अपनाया है वह अपने आप में प्रशंसनीय है। प्रभारी मंत्री ने आजादी दिलाने में वीर जवानों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनके महान बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय स्टेडियम में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। सामूहिक राष्ट्रगान में जनपद के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा अधिकरियों, कर्मचारियों आदि ने प्रतिभाग किया। सामूहिक राष्ट्रगान में मौजूद लोगों ने तिरंगे की श्रृंखला बनाकर राष्ट्रगान गाया। राजकीय किशोरी सदन की बालिकाओं ने सूक्ष्म सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व चौघानपाटा से प्रभारी मंत्री द्वारा ‘‘हमारा संकल्प एक दौड़ देश के नाम ध्वज‘‘ रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,जिलाधिकारी वन्दना सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल, पीसी तिवारी, महेश नयाल, विनीत बिष्ट, अख्तर हुसैन, केवल सती, अर्बन कापरैटिव बैंक के अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड़वाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, सीएल टम्टा, महावीर आर्या, हरीश कनवाल, सुशील साह, गिरीश मल्होत्रा, पूरन रौतेला, लता तिवारी, कैलाश गुरूरानी, मनोज जोशी, प्रताप सिंह सत्याल के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी व नगर के गणमान्य व्यक्ति मोजूद रहे।


