शिल्पा शेट्टी के घर पर इनकम टैक्स का छापा, बैस्टियन रेस्टोरेंट के वित्तीय लेनदेन पर जांच तेज हुई

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के ऊपर एक बड़ी टेंशन आ गई है । उनके मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सूत्रों…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के ऊपर एक बड़ी टेंशन आ गई है । उनके मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सूत्रों की माने तो यह कार्रवाई उनके बैस्टियन रेस्टोरेंट से संबंधित वित्तीय लेन-देन और कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।

जिस पर बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीमें घंटों से शिल्पा शेट्टी के घर और उनसे जुड़े दूसरे ठिकानों पर छापेमारी में जुटी रही। सूत्रों से पता चला कि इनकम टैक्स विभाग रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्डों की भी जांच की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आपको बता दें कि इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के स्वामित्व वाले बेंगलुरु स्थित ‘बैस्टियन’ पब पर छापेमारी की है । जो कि पब सेंट मार्क्स रोड पर स्थित है और शहर के सबसे महंगे पब्स में फेमस हैं। सूत्रों के अनुसार टैक्स चोरी के आरोपों की जांच के तहत यह कारवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स अधिकारियों ने सुबह से ही पब में निरीक्षण करना शुरू कर दिया था।

विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। पब के संचालन से जुड़े आयकर भुगतान में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स विभाग की टीम में दस से अधिक अधिकारी शामिल थे।