वेनेजुएला में चाय से भी सस्ता सोना! 24 कैरेट गोल्ड की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

दुनिया में जहां सोना हमेशा महंगी चीज माना जाता है, वहीं दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में हालात बिल्कुल उलट हो गए हैं। यहां सोने का…

n696163714176788206620667a0f6435b565046dfe2ddd14481ab5f31f4b5ab1fd77cf59516c6290cc1a23e

दुनिया में जहां सोना हमेशा महंगी चीज माना जाता है, वहीं दक्षिण अमेरिका के वेनेजुएला में हालात बिल्कुल उलट हो गए हैं। यहां सोने का भाव इतना गिर गया है कि उसकी कीमत भारत में मिलने वाली एक कप चाय से भी कम रह गई है। भारत में जहां 24 कैरेट सोने का एक ग्राम करीब 13,800 रुपए तक पहुंच चुका है, वहीं वेनेजुएला में यही सोना भारतीय करंसी के हिसाब से सिर्फ 181 रुपए ने बिक रहा है। 22 कैरेट सोना भी वहां 166 रुपए प्रति ग्राम के आसपास ही मिल रहा है।

सोने की यह गिरती कीमत वहां की अर्थव्यवस्था की बदहाली का नतीजा है। वेनेजुएला की करेंसी बोलिवर लगातार टूटती जा रही है और महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि लोग जरूरी सामान तक खरीदने में जूझ रहे हैं। रिपोटर्स के मुताबिक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के दौर में सरकार ने भारी आर्थिक दबाव के कारण कई टन सोना चुपचाप स्विट्जरलैंड भेज दिया, जिससे देश का गोल्ड रिजर्व तेजी से घटा। 2024 में यहां आधिकारिक भंडार सिर्फ 161 टन रह गया।

विडंबना यह है कि वेनजुएला प्राकृतिक संसाधनों में बेहद समृद्ध है। तेल का विशाल भंडार हो या धरती के नीचे छिपा हजारों टन सोना, कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण यह अब दुनिया के किसी भी अमीर देश जैसा लाभ नहीं दे पा रहा है।

Leave a Reply