उत्तराखण्ड में फूटा कोरोना बम, आज रिकॉर्ड 451 नये कोरोना (corona) पाजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 5300

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 5300 with 451 new cases देहरादून। उत्तराखण्ड में बुधवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 451 नये…

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 5300 with 451 new cases

देहरादून। उत्तराखण्ड में बुधवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 451 नये लोगों में कोरोना (corona) संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5300 पहुंच गया है।

आज शाम 7:30 बजे जारी कोरोना के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 4, देहरादून में 43, हरिद्वार में 204 नैनीताल में 73, पौड़ी में 4, पिथौरागढ़ में 5, टिहरी में 6, ऊधम सिंह नगर में 98, उत्तरकाशी में 9 नये कोरोना संक्रमित मिले है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वर्तमान तक उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 1856 है। अभी तक 3349 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तथा 57 लोगों की मौत हो चुकी है आज के दिन 52 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

हैल्थ बुलेटिन यहां देखें

health bulletin