उत्तराखण्ड में आज 447 नये कोरोना (corona) पाजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 14 हजार पार

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 14083 with 447 new cases देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 447 नये…

In Uttarakhand, the number of corona infected people reached 14083 with 447 new cases

देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को जारी हैल्थ बुलेटिन में 447 नये लोगों में कोरोना (corona) संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14083 पहुंच गया है।

आज शाम 8 बजे जारी कोरोना के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 2, चमोली में 5, चंपावत में 9, देहरादून में 95, हरिद्वार में 101, नैनीताल में 50, पौड़ी गढ़वाल में 11, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी गढ़वाल में 6, उधम सिंह नगर में 106 और उत्तरकाशी में 41 नये कोरोना संक्रमित मिले है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वर्तमान तक उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 4164 है। अभी तक 9676 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तथा 192 लोगों की मौत हो चुकी है आज के दिन 243 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

हैल्थ बुलेटिन (corona Health bulletin) यहां देखें

IMG 20200821 WA0015