पानीपत में 12 साल की मासूम तड़प रही थी बुखार से तभी अधेड़ उम्र के दरिंदे ने किया दुष्कर्म का प्रयास, फिर छोटी बहन ने बचाया ऐसे

चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने घर में घुसकर 12 साल की किशोरी के साथ रेप करने का प्रयास किया। किशोरी को…

चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने घर में घुसकर 12 साल की किशोरी के साथ रेप करने का प्रयास किया। किशोरी को बहुत तेज बुखार था और वह चारपाई पर सो रही थी। इसके बाद आरोपी को किशोरी की छोटी बहन ने देख लिया उसने गली में शोर मचाना शुरू कर दिया और पड़ोसियों को इस बारे में बताया।


पड़ोसियों ने अधेड़ को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस में किशोरी की मां के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह निजी काम से घर से बाहर गई थी। घर पर उसकी 12 व छह साल की बेटी थी। बड़ी बेटी को बुखार था। उसने बेटी को दवा देकर चारपाई पर लेटा दिया था।


दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उनके घर में घुस गया। उसने बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उसके कपड़े उतार दिए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी वक्त छोटी बेटी आ गई।