देहरादून में आधी रात को सड़क पर युवक कपड़े उतार मना रहे थे बर्थडे, राहगीरो पर भी किया हमला, मचा बवाल

देहरादून में आधी रात पर सड़क पर अर्धनग्न होकर बर्थडे पार्टी का केक काटते हुए और हुड़दंग करते हुए कुछ युवकों ने रहागीरों पर भी…

देहरादून में आधी रात पर सड़क पर अर्धनग्न होकर बर्थडे पार्टी का केक काटते हुए और हुड़दंग करते हुए कुछ युवकों ने रहागीरों पर भी हमला किया। आरोपियों ने अपनी कार लगाकर रोड को ब्लॉक कर दिया। इस हमले में दो युवकों को गंभीर चोट भी आई है।


मामले में रविवार को मुकदमा दर्ज कर प्रेमनगर थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह घटना प्रेम नगर के ठाकुरपुर रोड की है। राहुल गुरंग ने बताया कि अपने दोस्त तनिष्क भंडारी, कलश स्थापा और छुट्टी पर एक फौजी के साथ मसूरी रोड स्थित मैगी प्वाइंट से घर लौट रहे थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

तभी इन चारों मे एक को ठाकुरपुर गांव में छोड़ना था। प्रेम नगर होते हुए रात करीब 12:30 बजे ठाकुरपुर की तरफ यह लोग जा रहे थे तभी कुछ युवकों ने ठाकुर पर रोड पर अपनी कार लगाकर ब्लॉक कर दिया। आरोपी मौके पर हंगामा मचाने लगे और हुड़दंग करने लगे और अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने लगे।

राहुल और उसके साथी किसी तरह वहां से निकले तो आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू किया। कुछ दूर आगे जाकर राहुल और उनके साथी किनारे रुके और पुलिस को फोन किया।


आरोप है कि इस दौरान हुड़दंगी पीछा करते हुए आए और उन्होंने राहुल और उनके साथियों पर हमला करना शुरू कर दिया। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि हमले के आरोपी आयुष गंभीर, मनीष तलवार, विशाल वैभव और आशु रावत सभी निवासी देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया है।