CBSE term 2 exam को लेकर एक और बड़ा अपडेट, compartment से लेकर रिजल्ट तक के लिए जारी हुए ये निर्देश

दिल्ली। इन दिनों CBSE term 2 exam चल रहे है और इस वक्त सभी छात्र अपने एग्जाम में व्यस्त हैं। एग्जाम के बीच में ही…

दिल्ली। इन दिनों CBSE term 2 exam चल रहे है और इस वक्त सभी छात्र अपने एग्जाम में व्यस्त हैं। एग्जाम के बीच में ही CBSE Board के द्वारा कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें बोर्ड के द्वारा covid के कारण परीक्षा ना देने वाले छात्रों के result से लेकर conpartment exam को लेकर तक अपडेट दिए गए हैं। चलिए जानते हैं क्या है यह-

CBSE Board के द्वारा बताया गया कि CBSE term 2 exam में अगर कोई छात्र कोरोना संक्रमित हो जाता है और एग्जाम नहीं दे पाता है, तो उस छात्र को term 1 exam के आधार पर नंबर दे दिए जाएंगे और उसी आधार पर उसका रिजल्ट भी तैयार होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके साथ ही बोर्ड के द्वारा बताया गया है कि CBSE Term 2 exam में अगर 10th बोर्ड के छात्रों की कंपार्टमेंट आती है, तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा तभी शामिल किया जाएगा, जब उन्हें इस श्रेणी में रखा जाए। यानी कि बोर्ड class 10th में किन्हीं दो विषयों में कंपार्टमेंट आने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति देता है, वही Class 12th में केवल एक विषय में कंपार्टमेंट आने पर फिर से परीक्षा देने का ऑप्शन देता है।

आपको बता दें कि corona के मामलों को देखते हुए CBSE Board के द्वारा स्कूलों और परीक्षा केंद्रों को सख्त निर्देश दिए हैं, कि सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए और कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।