नए साल में पेट को स्वस्थ रखना है तो चीनी कम करें, कंट्रोल नहीं किया तो सेहत बिगड़ सकती है, अपनाएं ये आसान कदम

नए साल की शुरुआत के साथ ही हम सब कुछ अच्छा करने की सोचते हैं। कोई वजन कम करना चाहता है, कोई फिट रहना। लेकिन…

नए साल की शुरुआत के साथ ही हम सब कुछ अच्छा करने की सोचते हैं। कोई वजन कम करना चाहता है, कोई फिट रहना। लेकिन अक्सर हम एक छोटी-सी आदत भूल जाते हैं, जो हमारी सेहत पर बड़ा असर डाल सकती है, और वह है ज्यादा चीनी खाना।


यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. सरदा पसंगुलपति के अनुसार, चीनी सिर्फ मोटापा या डायबिटीज नहीं बढ़ाती, बल्कि पेट यानी गट हेल्थ को भी धीरे-धीरे खराब कर सकती है। अगर नए साल में पेट को स्वस्थ रखना है, तो चीनी कम करना अभी सही समय है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272



हमारे पेट में करोड़ों अच्छे बैक्टीरिया रहते हैं, जो पाचन, इम्युनिटी और हमारी पूरी सेहत को बनाए रखते हैं। ज्यादा चीनी खाने से हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं और अच्छे बैक्टीरिया कम हो जाते हैं। इसे डिस्बायोसिस कहते हैं। इसके कारण पेट फूलना, एसिडिटी और बार-बार पेट खराब होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ज्यादा शुगर पेट में सूजन बढ़ाती है और आंतों की परत कमजोर कर देती है। इसे “लीकी गट” भी कहा जाता है। इससे शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स जा सकते हैं, जो लंबे समय में सूजन और मेटाबॉलिक परेशानियों का कारण बन सकते हैं।


कई लोग चीनी छोड़कर आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह भी पेट के अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर इसे रोजाना और ज्यादा मात्रा में लिया जाए, तो ब्लड शुगर और गट हेल्थ दोनों पर असर पड़ सकता है।


पेट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं
गट हेल्थ सुधारने के लिए प्राकृतिक और फाइबर वाले फूड लेना जरूरी है। फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दही या छाछ जैसे फर्मेंटेड फूड अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं। पैकेट वाले फूड के लेबल देखकर छिपी हुई चीनी से बचना भी महत्वपूर्ण है।


चीनी कम करने से सिर्फ पेट ही नहीं, बल्कि वजन, ब्लड शुगर, इम्युनिटी, स्किन और एनर्जी लेवल भी बेहतर होता है। दिनभर पानी पीते रहना भी पाचन के लिए फायदेमंद है। याद रखें, छोटे लेकिन लगातार बदलाव पूरे साल आपकी सेहत में बड़ा फर्क ला सकते हैं। नए साल में पेट को हेल्दी रखने का यह सबसे आसान और असरदार तरीका हो सकता है।