अगर बारिश के बाद आपके भी घर में दिख रही है मक्खियां तो करें यह उपाय, भागेंगी मिनटो में

बारिश का मौसम अपने साथ ढेर सारी गंदगी भी लेकर आता है और इसके साथ ही कीड़े मकोड़े भी आ जाते हैं। अक्सर बारिश बंद…

बारिश का मौसम अपने साथ ढेर सारी गंदगी भी लेकर आता है और इसके साथ ही कीड़े मकोड़े भी आ जाते हैं। अक्सर बारिश बंद होते ही घर में कहीं ना कहीं से मक्खियां घुस जाती हैं और भिनभिनाती ये मक्खियां शरीर पर बैठती हैं तो अजीब लगता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वही यह मक्खियों भयानक बीमारियां भी फैलाती है। मक्खियों की मदद से बहुत तेजी से संक्रमण फैलता है। ऐसे में घर में अगर छोटे बच्चे हैं तो खास तौर पर मक्खियों को घर में न घुसने दे। आज हम आपको मक्खियों को भगाने का बेहद सरल तरीका बताएंगे।

मक्खियों को भगाने के लिए घर में बनाकर रखें ये खास मिक्सचर

घर में मक्खियों के साथ छोटे बारीक लगने वाले कीड़े भी अक्सर फलों के ऊपर दिखाई देते हैं। उन्हें भी भगाने में मदद मिलेगी। इस मिक्सचर को बनाने के लिए छोटी सी डिबिया लेकर उसके ढक्कन पर ढेर सारे छेद कर ले फिर इस डिब्बी में आधा नमक भर ले और साथी लिक्विड डिशवॉशर डाल दें। साथ में इसमें नैप्थलीन की गोलियां रख दें।

अब ढक्कन बंद कर दें इस ढक्कन के ऊपर बने छेद से इस मिक्सचर की गंध निकलेगी और घर में मक्खी मच्छर घर में नहीं आएंगे, जिस भी जगह पर ज्यादा मक्खियां आती हैं। वहां किसी कोने में इस मिक्सचर को डिब्बी में बनाकर रख दें। आसानी से मच्छर और मक्खी से छुटकारा मिल जाएगा।

कपूर का करें इस्तेमाल

कपूर की महक से भी मक्खियां भागती हैं। घर में कपूर को जलाकर धुएं को फैलाएं। इससे मक्खियां फौरन भागने लगेंगी।

बनाएं नींबू नमक का स्प्रे

किसी स्प्रे बोतल में नींबू का रस डालें और साथ ही दो चम्मच नमक डाल दें। पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें और जिन जगहों पर मक्खियां लग रही हों वहां पर इसका स्प्रे कर दें। नींबू और नमक की महक इन मक्खियों को बैठने नहीं देंगी।