बरसात में अगर नहीं बनना चाहते हैं सांप का शिकार तो जरूर बरते यह सावधानियां

बरसात के मौसम में सांप के काटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पानी भरने से उनके बिलो और ठिकानों में भी पानी भर…

बरसात के मौसम में सांप के काटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पानी भरने से उनके बिलो और ठिकानों में भी पानी भर जाता है और वह सुरक्षित स्थान की तलाश में घर आंगन में पहुंच जाते हैं।

ऐसी हालत में छोटी सी लापरवाही भी सांप के हमले की वजह बन सकती है। आज हम आपको कुछ चीजे बताएंगे जिसको पहने और सावधानी बरतने से सांप आपको अपना शिकार नहीं बना पाएंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


कपड़े और जूते में छिप जाते हैं सांप
बरसात में अक्सर सुखी अंधेरी और आरामदायक जगह तलाशते हुए सांप कपड़ों के ढेर में, बिस्तर,रजाई,जूते में घुस जाते हैं। ऐसे में लोग बिना देखे इन्हें पहन लेते हैं कुछ लोग सीधे जूते में अपना पांव डाल देते हैं। ऐसे में सांप हमला कर सकते हैं यही वजह है की बारिश के दिनों में कपड़े और जूते इस्तेमाल करने से पहले खास सावधानी बरतनी चाहिए।


क्या करें और क्या ना करें?
कपड़े पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाडें और अंदर बाहर देख लें।
जूते-चप्पल पहनने से पहले हल्के से ठोककर चेक करें।
बिस्तर और रजाई इस्तेमाल करने से पहले एक बार उन्हें खोलकर देख लें।
घर के कोनों स्टोर रूम और कबाड़ वाली जगह की सफाई नियमित रूप से करते रहे।
बच्चों को खास हिदायत दें कि वह बिना देखें कपड़े या जूते न पहने।


क्यों जरूरी है सावधानी?
भारत में हर साल सांप के काटने से कई लोगों की मौत हो जाती है और बरसात के दिनों में यह मामले सबसे ज्यादा बढ़ जाते हैं। डॉक्टर और वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट का कहना है कि जरा सी सावधानी से इन हादसों से बचा जा सकता है।

बरसात के मौसम में जब भी आप जूते कपड़े या बरसाती मौसम में हर बार जब भी आप चीजों का इस्तेमाल करें तो उन्हें ध्यान से जरूर देखें आपकी छोटी सी आदत आपके परिवार की जान बचा सकती है।